ताप्ती रेंज की इटिया-बिटिया बीट में दो जगह लगी आग, पहुंचा अमला
दक्षिण वनमंडल की ताप्ती रेंज की इटिया-बिटिया बीट के जंगलों में दो जगहों पर आग लग गई। फायर अलर्ट का ईमेल आते ही वन अमला रवाना हो गया था। हालांकि मौके पर पहुंचने पर आग बहुत अधिक नहीं पाई गई थी। पत्तों की बनी झाड़ुओं और मिट्टी की मदद से वन अमले ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
दक्षिण वनमंडल के डीएफओ संजीव कुमार झा ने बताया दो जगह आग लगने की सूचना सैटेलाइट सिस्टम से मिली थी। मौके पर अमला भेज दिया है। ज्ञात हो कि फायर अलर्ट सिस्टम कुछ समय तक बंद रहा था। अब इस सिस्टम से सैटेलाइट मॉनीटरिंग शुरू होने के बाद सैटेलाइट सिस्टम के मेल आने लगे हैं।