टैंकरों से सप्लाई हो रहे पानी की जांच की मांग
बैतूल| नपा के नेता प्रतिपक्ष रजनीश सोनी ने नपा सीएमओ को पत्र लिखकर फिल्टर प्लांट में डाले जा रहे प्राइवेट टैंकरों के पानी की जांच करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया 491 रुपए प्रति टैंकर के हिसाब से प्लांट में पानी डाला जा रहा है। राेज 150 से 200 टैंकर पानी प्लांट पहुंच रहा है। टैंकर से कितने पानी की सप्लाई हो रही है। पूरे भरे हुए टैंकर का पानी फिल्टर प्लांट में खाली हो रहा है या नहीं इसकी जांच करने की मांग की गई है।