मेमन जमात ने हारुन भाई का किया सम्मान
बैतूल| मेमन जमात का क्षेत्रीय अधिवेशन होटल श्रीकृष्ण गंज में हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों ने बैतूल के वरिष्ठ पत्रकार हारून भाई मेमन का सम्मान पत्र, शाल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष याकूब गाजी, क्षेत्रीय सचिव एमपी वन याकूब पटेल, एमपी 2 अधिवक्ता असलम गाजी, एमपी यूथ विंग अध्यक्ष फारूख गाजी, पूर्व एमपी यूथ विंग अध्यक्ष मुस्तकिम रंगूनवाला, अमरावती मेमन जमात अध्यक्ष यूसुफ सलात और जिला अध्यक्ष यूसुफ पटेल उपस्थित थे। मंच संचालन बैतूल जमात के संरक्षक सिद्दिक पटेल ने और आभार यूथ विंग अध्यक्ष तौसिफ आकबानी ने व्यक्त किया।