उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज में कार्यशाला 2 को
बैतूल| जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने और नए उद्योग लगाने के लिए 2 मई को जेएच कॉलेज में कार्यशाला होगी। 2 मई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक यह कार्यशाला होगी। पावर पाइंट प्रजेंटेशन से इच्छुक उद्यमियों को जानकारियां दीं जाएंगी। इसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारियां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। कार्यशाला में प्रवेश रजिस्ट्रेशन के आधार पर किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और सभी जनपद मुख्यालयों पर किए जाएंगे।