फिल्टर प्लांट को दान का एक बोर और मिला, मिलेगा पानी
फिल्टर प्लांट को दान का एक बोर और मिला, मिलेगा पानी
बैतूल | शहर में पेयजल सप्लाई करने वाले फिल्टर प्लांट में पानी की कमी को देखते हुए प्लांट के पास रहने वाले साहू परिवार ने अपने खेत का बोर नपा को दान दे दिया है। जलप्रदाय सुपरवाइजर राकेश चौरसिया ने बताया कि नपा ने इससे पानी लेना भी शुरू कर दिया है। दान में मिले इस बोर से शहर में पेयजल आपूर्ति में मदद मिलेगी।