पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक सैकड़ा युवक युवतियों ने दिया परिचय

4 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक सैकड़ा युवक-युवतियों ने दिया परिचय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला राठौर क्षत्रिय समाज का परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह का आयोजन हनुमान मंदिर केरपानी परिसर में हुआ। इस अवसर पर समाज के चार जोड़ों का रीति-रिवाज से विवाह करवाया। समाज ने वर-वधु को चांदी का मंगलसूत्र, बिछिया और बर्तन दिए। इसके अलावा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी राठौर समाज ने किया।

एक सैकड़ा विवाह योग्य युवक-युवतियों ने परिचय दिया। संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी नेकराम राठौर ने समाज की स्मारिका बैतूल राठौर रिश्ते नाते का विमोचन किया। समाज के जिला अध्यक्ष अनिल राठौर ने कहा आज परिचय सम्मेलन में यह देखकर अच्छा लगा कि समाज की लड़कियां उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं और अपने भविष्य को स्वयं निर्धारित कर रहीं है। महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री मीना राठौर ने कहा महिलाओं की समाज विकास में भागीदारी सराहनीय पहल है। मंच संचालन प्रमोद राठौर ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित समाज के लोग मौजूद थे।

किराड़ समाज ने विवाह में जोड़ों को उपहार में दिए पौधे

बैतूल| अक्षय तृतीया पर अखिल भारतीय किराड़ क्षत्रिय महासभा ने गायत्री मंदिर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। विवाह समारोह में तीन जोड़ों का विवाह हुआ। समाज ने दुल्हन को दहेज में पौधे देकर विदा किया।

इस अवसर पर रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष हेमंत विजयराव देशमुख, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलकेश आर्य, नरेश फाटे, पूर्व विधायक विनोद डागा, समाजसेवी राजीव खंडेलवाल, लता महस्की, भाजयुमो अध्यक्ष भवानी गावंडे, तुलसीदास पटेल, जीएस धोटे, फूलवती सूर्यवंशी ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर नव विवाहितों को आशीर्वाद दिया। विनोद डागा ने पौधे भेंट करना जैसे सामाजिक सरोकार के मुद्दों को उठाना अनुकर्णीय पहल बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मदनलाल डढोरे, भरत सूर्यवंशी, कलवा सेठ, रमेश गढ़ेकर, केशो डढोरे, कमलेश डढोरे, दयाल पटेल, घमशु लिल्लोरे, रोशन पटैय्या और समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...