छिंदखेड़ा में आमला के कलाकारों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
आमला | मां नर्मदे जागरण ग्रुप के कलाकारों ने मंगलवार रात बैतूल ब्लाॅक के छिंदखेड़ा गांव में भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकार मंगल मोरे, अनिल चौहान, प्रीति कुशवाह, गजेंद्र साबले, दिलीप बिसंद्रे, राजा पटवारी आदि ने भजनों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस माैके पर भगवान लक्ष्मीनारायण की मूर्ति स्थापना हुई।