पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में देंगे धरना
बैतूल| नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 व 30 अप्रैल को दिल्ली में धरना देने का निर्णय लिया है। एनपीएस के जिलाध्यक्ष रवि सरनेकर ने बताया 21 एवं 30 अप्रैल को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु एवं प्रांतीय अध्यक्ष परमानंद डेहरिया के नेतृत्व में होने वाले धरने में जिले से 500 कर्मचारी-अधिकारी जाएंगे। बैठक में पूनम बैरागी, राखी ज्ञानचंदानी, गंगाराम, लीलाधर, राजेंद्र, विनोद मौजूद थे।