इजराइल और नीदरलैंड में खेती के तरीके सीखेंगे महदगांव के संजय
बैतूल| महदगांव के किसान संजय पवार का चयन सीएम किसान विदेश अध्ययन यात्रा के लिए हुआ है। संजय पवार इजराईल और नीदरलैंड की यात्रा करेंगे। किसान संजय पवार ने बताया विकसित देशों में प्रचलित कृषि तकनीक का प्रत्यक्ष अवलोकन करने और प्रायोगिक जानकारी दिलवाने अग्रणी देशों में भेजा रहा है। इजराईल और नीदरलैंड में बागवानी, खेती, फूड प्रोसेसिंग, पशुपालन, डेयरी विकास की आधुनिक तकनीक सिखाई जाएगी। इस शैक्षणिक भ्रमण से नई तकनीकि के अध्ययन में सहयोग मिलेगा।