बारस्कर कॉलोनी में डंपर की टक्कर से 3 बिजली खंभे टूटे, सप्लाई प्रभावित
बारस्कर कॉलोनी में डंपर की टक्कर से 3 बिजली खंभे टूटे, सप्लाई प्रभावित
बैतूल| रविवार रात 2 बजे एक अनियंत्रित डंपर ने मोती वार्ड बारस्कर कॉलोनी में तीन बिजली खंभों को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे पूरी बिजली लाइन टूट गई और क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। 500 से अधिक घरों में बिजली बंद होने के बाद लोगों की नींद खुली। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। बिजली कंपनी के स्टाफ ने यहां मेंटेनेंस कार्य शुरू किया जो सोमवार शाम तक चलता रहा। कुछ हिस्से में वैकल्पिक बिजली सप्लाई का इंतजाम कर सप्लाई शुरू करवाई। वहीं एक हिस्से में 12 घंटे से अधिक बिजली बंद रही। बिजली कंपनी के एई शहर राहुल ठाकरे ने बताया रविवार रात एक डंपर की टक्कर से बारस्कर कॉलोनी मोती वार्ड में तीन बिजली खंभे टूट गए और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर चालक पकड़ में नहीं आया है।