स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए छात्रों में भारी उत्साह, जमा हो रहे सैकड़ों फार्म
स्काॅलरशिप टेस्ट को लेकर बच्चों में खासा है। संस्थान में फार्म जमा हो रहे हैं। पल्स एकेेडमी केे डायरेक्टर ने भास्कर से चर्चा में बताया बैतूल, होशंगाबाद और हरदा के प्रतिभाशाली विद्यािर्थयों को NEET एवं IIT के लिए उचित मार्गदर्शन और आिर्थक रूप से कमजोर परंतु होनहार विद्यािर्थयों के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। डॉ. रितेश्वर भुमरकर पल्स एकेडमी की मुख्य फैकल्टी में से एक हंै। डॉ. भुमरकर ने 2005 में AIPMT (अभी नीट) में जनरल केटेगरी में 197 Rank प्राप्त कर देश के प्रतिष्ठित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से MBBS किया और अब पल्स एकेडमी में छात्रांें को बायोलॉजी और केमिस्ट्री का अध्ययन कराएंगे साथ ही NEET में कैसे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हंै इसका मार्गदर्शन देंगे। बैतूल, होशंगाबाद और हरदा में उचित मार्गदर्शन और सुविधा नहीं होने के कारण इन क्षेत्रों के विद्यािर्थयों को बड़े शहरों की भारी राशि खर्च करना पड़ता है। क्षमता नहीं होने के कारण भी मेडिकल और इंजीनियर की तैयारी से वंिचत होना पड़ता है। इसलिए बैतूल में पहली बार पल्स एकेडमी दैनिक भास्कर के सहयोग से स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन कर रहा है।
डॉ. रितेश्वर भुमरकर
डायरेक्टर