बैतूल| सांईखेड़ा गांव में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 23 मई से होगा। पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रीशंकरपुरी महाराज के शिष्य शंकर दवड़े दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भागवत का वाचन करेंगे। आयोजनकर्ता ने सभी से धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।