बैतूल| जिले में पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 47 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। कंट्रोल रूम प्रभारी संध्या सक्सेना ने बताया यातायात व्यवस्था सुधार के लिए लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालक, लाइसेंस प्रस्तुत न करना, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर 47 वाहनों पर कार्रवाई कर 12,500 रुपए का समन शुल्क वसूला।