बैतूल| विकासनगर में सोमवार को आरोग्य भारती संस्था की जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक में जिला संयोजिका नीलम दुबे ने आरोग्य भारती के विभिन्न आयामों जैसे पुंसवन संस्कार, मधुमेह प्रबंधन, औषधि पौधों का रोपण, विश्व योग दिवस, विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनिल दुबे, डॉ. प्रमोद मिश्रा, संजय शुक्ला, डॉ. मनोज बरवड़े, मनोरमा, लता, कंचन, माधुरी आदि उपस्थित थीं।