बैतूल| भारतीय जनता महिला मोर्चा और भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं पर भाजपा नेत्री के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाकर सोमवार को एसपी डीआर तेनीवार को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिल्विया वाडिवा बताया 19 मई को हैहय कलचुरी समाज के परिचय सम्मेलन में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायण सामी ने सामाजिक संगठन के मंच से कांग्रेस के लिए वोट मांगे। इस पर भाजपा की महिला नेत्री रेखा शिवहरे ने आपत्ति दर्ज कराई। इस पर उनसे बदसलूकी की। महेश पवार, सौरभ सिंह राघव, जिला मंत्री रमेश इंगले, मुकेश पवार, निखिल आर्य, मनीष मिसर मौजूद थे।