पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होशंगाबाद ने जीती राज्य स्तरीय रामचरित मानस संगीतमय सुंदरकांड पाठ स्पर्धा

होशंगाबाद ने जीती राज्य स्तरीय रामचरित मानस संगीतमय सुंदरकांड पाठ स्पर्धा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री रसिया मानस मंडल एवं अखिल भारतीय मानस मंडल द्वारा भगतजी चौराहा कृष्णपुरा वार्ड में आयोजित राज्य स्तरीय रामचरित मानस संगीतमय सुंदरकांड प्रतियोगिता होशंगाबाद ने जीती। कार्यक्रम अध्यक्ष उषभ गोठी ने बताया आयोजक मंडल ने जिले एवं प्रदेश के मंडलों को आमंत्रित किय था। रामचरित मानस गायन संगीतमय सुंदरकांड प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सभी मंडलों ने रामचरित मानस के सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। मानस गायन प्रतियोगिता में श्री पांडे ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए रामचरित मानस पर संक्षिप्त उद्बोधन प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में होशंगाबाद के मंडल ने जीती। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1,1111 रुपए सांवरिया सरकार मानस मंडल होशंगाबाद, द्वितीय 9,111 रुपए छारद्वारी हनुमान मंडल झांसी, तृतीय 7,111 दुर्गा मानस मंडल पांढरा, चौथा 5,111 हनुमान मंदिर समिति गर्ग कॉलोनी बैतूल, पांचवां 4,111 रुपए शिव मानस मंडल जहाजपुरा सलकनपुर सीहोर, छठवां3,111 रुपए शिव मानस मंडल बड़गीबुजुर्ग, सातवां पुरस्कार 2,111 रुपए नव युवक बाल रामायण मंडल चिचोली दिया। वहीं श्रेष्ठ गायन 501 रुपए व्यक्ति विशेष गर्ग कॉलोनी, बांसुरीवादन 501 रुपए ग्राम पांढरा, ढोलक वादन 501 रुपए सलकनपुर मंडल को दिए।

खबरें और भी हैं...