नगर पालिका बैतूल के नए एल्डरमेन होंगे अनिल सोनी
नगर पालिका बैतूल के नए एल्डरमेन होंगे अनिल सोनी
बैतूल| अर्जुन नगर के भाजपा नेता और समाजसेवी अनिल सोनी को राज्य शासन ने बैतूल नगरपालिका का एल्डरमेन मनोनीत किया है। 1 वर्ष पहले राज्य शासन ने बैतूल में 3 भाजपा नेताओं को एल्डरमेन बनाने का राजपत्र में प्रकाशन किया था। अनिल सोनी का भी नाम शामिल था, लेकिन नगरीय निकाय विभाग की त्रुटि के कारण अनिल एल्डरमेन नहीं बन पाए। अब श्री सोनी को एल्डरमेन बनाने के आदेश नगरीय निकाय विभाग से जारी किए हैं।