निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 50 मरीजों की जांच की
बैतूल| चित्रांश परिवार ने विनोबा वार्ड की आंगनबाड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डाॅ. वीएस श्रीवास्तव, डाॅ. बसंत श्रीवास्तव, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने सेवाएं दी। इसमें आधा सैकड़ा से ज्यादा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी। इसके पहले जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें आधा दर्जन लोगों ने रक्त दान किया। इस मौके परिवार के सदस्यों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।