पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 24 मई तक केंद्रीय विद्यालय भवन पूरा करने का नोटिस

कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 24 मई तक केंद्रीय विद्यालय भवन पूरा करने का नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धीमी गति से केंद्रीय विद्यालय का नया भवन बना रही जोधपुर की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को सीपीडब्ल्यूडी ने 24 मई तक काम पूरा करने का नोटिस जारी किया है। 24 मई तक काम कंप्लीट नहीं करने पर कंपनी को 10 प्रतिशत पेनाल्टी देनी होगी।

आबकारी क्षेत्र में 4.5 एकड़ जमीन पर 16 करोड़ से केंद्रीय विद्यालय भवन बन रहा है। नवंबर 2016 को काम शुरू हुआ था। 14 महीने में काम पूरा करना था, लेकिन टाइम लिमिट निकलने तीन माह के बाद भी कंपनी ने काम पूरा नहीं किया। नए शिक्षण सत्र में नए भवन में स्कूल लगने के आसार नहीं हैं। इससे 300 बच्चों को एडमिशन नहीं मिल पाएगा। सुस्त रफ्तार काम को देखते हुए सीपीडब्ल्यूडी ने कंपनी को 24 मई तक भवन पूर्ण करने का कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया है। इस तरह अब एक माह में कंपनी को काम पूरा करना होगा।

कंपनी को देना होगी 10 प्रतिशत पेनाल्टी

यदि कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 24 मई तक काम पूरा नहीं किया तो उस पर 10 प्रतिशत पेनाल्टी लगाई जाएगी। यानी हर बिल और भुगतान पर 10 प्रतिशत की पेनाल्टी देनी होगी। इस तरह कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए भी काम तेजी से करना मजबूरी बन गया है।

काम पूरा नहीं हुआ तो पेनाल्टी लगाई जाएगी

केवि भवन बना रही कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को 24 मई तक काम पूरा करने का नोटिस जारी किया है। यदि काम पूरा नहीं किया जाता है तो कंस्ट्रक्शन कंपनी पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। मनीष कुंभारे, एई, सीपीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...