मवेशी चरा रहे दो लोग पर जंगली सूअर के हमले, भर्ती
बैतूल| बगदरी गांव में जंगली सूअर के हमले से दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार सेवाराम धुर्वे 25 वर्ष और रंगाबाई धुर्वे खेत में मवेशी चरा रहे थे। तभी जंगली सूअर ने इन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने सूअर को भगा कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।