मुख्यमंत्री से मिलकर बताई नगर विकास की योजना
आठनेर| नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के साथ भोपाल पहुंचे। यहां पर सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और नगर विकास के कार्यों पर चर्चा की। अध्यक्ष राठौर ने बताया कि नगर में कई विकास कार्य किए जाने है। यह काम राशि के अभाव में नहीं हो पा रहे हैं। राशि और अन्य योजनाओं से विकास कार्य किए जाने की मांग सीएम से की है।