55 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 16 हजार वसूले
55 वाहनों पर चालानी कार्रवाई, 16 हजार वसूले
बैतूल| मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चला। कंट्रोल रूम प्रभारी टीआई संध्या सक्सेना ने बताया एसपी डीआर तेनीवार के मार्ग दर्शन में बैतूल पुलिस ने हेलमेट न पहनने, नो पार्किंग मे वाहन खड़े करने, शराब पीकर नियम विरूद्व वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। जिसमें 55 प्रकरण बनाकर 16 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला।