- Hindi News
- National
- 2 माह में एक करोड़ रुपए से 2 पुलिया बनकर तैयार, शुरू हुआ यातायात, अब वार्डों की गलियों से नहीं गुजरेंगे वाहन
2 माह में एक करोड़ रुपए से 2 पुलिया बनकर तैयार, शुरू हुआ यातायात, अब वार्डों की गलियों से नहीं गुजरेंगे वाहन
मोरखा से बैतूल तक बन रही सड़क पर विकासनगर इलाके में दो पुलियाओं पर मंगलवार से आवागमन शुरू हो गया। इससे 5 हजार वाहन चालकों को आसानी होगी। पुलिया निर्माण के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन डायवर्ट मार्ग तथा खंजनपुर, कालापाठा के भीतर वार्डों से होकर गुजर रहे थे। जिससे वार्डों का ट्रैफिक गड़बड़ा गया था। बारिश के पहले पुलिया निर्माण पूरा होने से लोगों को सुविधा होगी।
विधायक के निरीक्षण के बाद शुरू हुआ ट्रैफिक: 2 माह से दो पुलियाओं का निर्माण कार्य चल रहा था। अल्पसमय में ही तैयार किए विकास नगर में हाथी नाले पर 70 लाख रुपए की लागत तथा 200 मीटर दूसरी पर पुलिया 30 लाख की लागत से बन रही थी। हालांकि पुलिया का काम पूरी तरह कंपलीट नहीं हुआ है, स्लेब डलने और रेलिंग लगाने के बाद आवागमन शुरू कर दिया। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को पुलियाओं का निरीक्षण किया था। पुलिया निर्माण के दौरान खंजनपुर, कालापाठा सहित डायवर्ट मार्ग से वाहन गुजर रहे थे। प्रतिदिन छोटे वाहनों के साथ बस व ट्रक भी वार्डों से गुजरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वार्डों की छोटी गलियों से भारी वाहन जाने से ट्रैफिक भी बार-बार बाधित होता था।
सुविधा
कालापाठा रोड की दो पुलिया बनने से 5 हजार वाहन चालकों को होगी सुविधा
अब बारिश में नहीं होगी परेशानी
विकास नगर स्थित हाथीनाल पुल काफी जर्जर हो चुका था। इसके आगे बनी पुलिया की ऊंचाई कम होने के चलते बारिश के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए पुल निर्माण शुरू किया था। पुलिया बनने अब लोगों को बारिश में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।