पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डूब में आई सड़क, ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर की नए मार्ग बनाने की मांग

डूब में आई सड़क, ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर की नए मार्ग बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| ताप्ती नदी पर बन रहे पारसडोह डेम में गौला से गरबा तक सड़क डूब जाने से रवा ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश फाटे के नेतृत्व में कलेक्टर शशांक मिश्र से मिलने पहुंचे रवा, बारव्ही, सोपाई, गुड़ी गांव के ग्रामीणों ने बताया पारसडोह डेम में गौला से गरबा तक सड़क डूब में आने के बाद गौला से पचधार तक डायवर्ट सड़क बनाई है। इस सड़क को ऐसे बनाया गया है कि रवा गांव कट गया है। रवा गांव से बारव्ही, सोपई, गुड़ी सहित अन्य गांव जुड़े हुए है। यह सड़क भी बारिश में डूब जाएगी। इससे ग्रामीणों को तीन से चार किमी फेरा लगाकर सड़क पर पहुंचना पड़ेगा। ग्रामीणों ने गौला से रवा होकर पचधार तक रोड बनाने की मांग की हैं।

खबरें और भी हैं...