अनियंत्रित होकर सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
बैतूल| परासिया स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर बंजारीमाई के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक घायल हुआ है। 108 ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बैतूल से सीमेंट भर कर ट्रक घोड़ाडोंगरी की ओर जा रहा था। बंजारीमाई के पास घाट पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।