- Hindi News
- National
- चालक स्पीड में चला रहा था पिकअप, अचानक सामने से वाहन आने से पलटी, 25 लोग घायल
चालक स्पीड में चला रहा था पिकअप, अचानक सामने से वाहन आने से पलटी, 25 लोग घायल
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन में जुवाड़ी जा रही एक पिकअप मंगलवार सुबह 9 बजे चिखलार मारूख नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप का चालक तेज स्पीड से वाहन चला रहा था। अचानक सामने आए वाहन से साइड लेने में पिकअप पलट गई। इस घटना में पिकअप में सवार 25 लाग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। दो ऑटो एंबुलेंस से 14 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि 11 लोग प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
जुवाड़ी गांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह हुआ। इस समारोह में खाना परोसने के लिए बैतूल से एक पिकअप में सवार होकर 40 युवक जा रहे थे। घटना में घायल युवक संदीप कवड़े ने बताया चिखलार के पास सामने से वाहन आने पर चालक ने जैसे ही पिकअप को मोड़ा स्पीड तेज होने के कारण वाहन पलट गया। उन्होंने बताया हादसे में अंकुश इवने (16) के हाथ की अंगुलियां कट गई। घायलों को ऑटो एंबुलेंस से बैतूल लाए। एंबुलेंस चालक को समिति ने पुरस्कृत किया।
ये हुए घायल
घायलों में अंकुश इवने (16) निवासी बरेठा ढाना झल्लार, छत्तूलाल पिता शिवरू कवड़े (16) निवासी भुसकुम ढाना आठनेर, रवि पिता राजेश कुशवाह (18) खंजनपुर, राहुल पिता मड्डा उइके बरेठा, अशोक पिता जुगनू मर्सकोले (16) गौनीघाट थाना चिचोली, रितेश पिता दमडू उइके (17) नकतीढाना चिचोली, दीपक पिता लेखीराम बेले (18) खंडारा, नारायण पिता आनंद राव उच्चसरे रेड़वा, देवीदास पिता रामदास कवड़े (18) भुसकुंड, संदीप पिता कमल कवड़े (20) घाना थाना झल्लार, संजू पिता दामजी नवड़े (22) मूसाखेड़ी, जयदेव पिता गोलू मोरे (17) नकतीढाना, विशाल पिता शंकर आहके (17) झल्लार, गोकुल पिता खुड्डा (18) नकतीढाना घायल हो गए।