मोतीवार्ड में 1 माह से मोटर खराब, कलेक्टोरेट में महिलाओं ने की शिकायत
बैतूल| मरामझिरी पंचायत के मोतीवार्ड में एक माह से घरों में पानी सप्लाई नहीं होने से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर शिकायत की। वार्ड की छोटीबाई प्रजापति, शीला, प्रीति कुबारे, अर्चना झरबड़े ने बताया वार्ड में एक माह से नलों में पानी नहीं आया है। पानी सप्लाई की मोटर खराब पड़ी है। सरपंच से शिकायत के बाद भी सुधारा नहीं गया है। इसके कारण वार्डवासियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।