पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयंती पर शनिदेव का किया अभिषेक व पूजन रात में हुअा जागरण

जयंती पर शनिदेव का किया अभिषेक व पूजन रात में हुअा जागरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में मंगलवार को शनि जयंती मनाई गई। इस मौके पर शनि मंदिरों में भंडारों के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम भी हुए। गंज स्थित शनि मंदिर में दोपहर 12 बजे से शनि देवता का अभिषेक शुरू हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने हवन में शामिल होकर पूर्णाहुति में हिस्सा लिया। शाम को शनिदेव की महाआरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया। इधर बीएसएनएल कार्यालय के सामने स्थित शनि मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता पूजा के लिए लगा रहा। श्री शिंगणापुर शनि मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। शनि जयंती पर मंगलवार रात में देवी जागरण का आयोजन भी किया। जागरण में इटारसी के मां कात्यायनी देवी जागरण ग्रुप की भजन गायिका ज्योति विश्वकर्मा एवं दिलीप भाई ने भजनों की प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...