- Hindi News
- National
- सहेली के साथ खुले में शौच करने के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
सहेली के साथ खुले में शौच करने के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
झल्लार थाना क्षेत्र में सहेली के साथ खुले में शौच करने गई नाबालिग छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा ने झल्लार थाने में इसकी शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई केडी धुर्वे ने बताया 15 वर्षीय 9वीं की नाबालिग छात्रा अपनी सहेली के साथ खेत में शौच करने गई थी। ढोकिया निवासी भीलू लोहार (19) ने उसकी सहेली को भाग दिया। इसके बाद उसने नाबालिग को पकड़कर दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।