आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन आज
बैतूल| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन के प्रांत व्यापी धरना हड़ताल के तहत 16 मई को कलेक्टर कार्यालय के सामने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता राजपाल ने बताया गत 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष करने की घोषणाओं पर अभी तक शासकीय आदेश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।