चिखली में खेत में मजदूर को लगा करंट, मौत
बैतूल| भीमपुर के चिखली गांव में खेत में काम कर रहे एक मजदूर गुन्नू चौहान 35 वर्ष को करंट लग गया। सोमवार रात गुन्नू गन्नाबाड़ी में पानी देने के लिए मोटर चालू कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले कर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।