पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दनोरा गांव में भागवत कथा आज से

दनोरा गांव में भागवत कथा आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दनोरा गांव में भागवत कथा आज से

बैतूल|
जिला मुख्यालय से 2 किमी दूर दनोरा गांव में स्व. इमरतलाल खवादे की स्मृति में 16 मई से संगीतमय भागवत ज्ञान होगी। कथा का शुभारंभ बुधवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकालकर किया जाएगा। आयोजक नारायणप्रसाद खवादे और हीरालाल खवादे ने बताया कलश यात्रा के बाद सुबह 8 से 9 बजे तक संस्कृत पाठ होगा। कथावाचक पंडित विवेकानंद प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक कथा वाचन करेंगे।

किसान भोपाल में मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

बैतूल|
किसान एवं खेत मजदूर प्रकोष्ठ के बैनर तले जल्द ही किसान भोपाल जाकर सीएम से मिलेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने बताया सीएम को बैंक कर्ज माफी, बिजली बिल, भावांतर योजना, फसल मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके लिए सीएम से समय मांगा है।

खबरें और भी हैं...