छुट्टी पर आए सैनिक, दो सगे भाइयों सहित आधा सैकड़ा ने किया रक्तदान
छुट्टी पर आए सैनिक, दो सगे भाइयों सहित आधा सैकड़ा ने किया रक्तदान
बैतूल| जिला अस्पताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। क्लब के सदस्य बंडू लिखितकर ने बताया जिला अस्पताल बैतूल में ए पॉजीटिव और बी पॉजीटिव रक्त की कमी है। इसे देखते हुए शिविर आयोजित किया। शिविर में जन आशा कल्याण समिति अध्यक्ष अर्जुन मंडाले एवं आर्मी से छुट्टी पर आए सैनिक रविंद्र खाड़े, युवा अधिवक्ता अभिषेक दुबे, संतोष पाठक, सौरभ राठौर, बैतूलबाजार के दो सगे भाई विशाल उठवाल एवं शुभम उठवाल सहित आधा सैकड़ा के करीब रक्त दाताओं ने ब्लड डोनेट किया। शिविर में करीब 32 यूनिट रक्तदान हुआ है।
भागवत कथा कल से
बैतूल| श्री बजरंग मंदिर प्रांगण टेमझिरा में 16 मई से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कथा हाेगी। कथा का वाचन पंडित सुखदेव शर्मा करेंगे। कथा से पूर्व मंदिर से ही सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। संगीतमय कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 4 बजे और रात्रि में 8 से 11 बजे तक होगी।