नियमितिकरण के लिए रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
बैतूल| रोजगार सहायक संघ के सदस्य नियमितिकरण की मांग को लेकर मंगलवार से कलेक्टोरेट के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठक गए है। जिला अध्यक्ष दयाराम नारे, सचिव नारायण सिसोदिया ने बताया नियमितिकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। धरना स्थल पर मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया गया है।