समाज के सदस्यों को एकजुट करने के लिए की महाआरती
बैतूल| हैहय कलचुरी समाज के 19 मई को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होने वाले युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर जगह-जगह भगवान सहस्त्रबाहु की महाआरती की जा रही है। सोमवार रात को समाज के लोगों ने भगवान सहस्त्रबाहु की खप्पर आरती की। महाआरती में नगर अध्यक्ष रंजित शिवहरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केके मालवीय, उपाध्यक्ष मन मोहन मालवीय, सचिव नेमीचंद मालवीय, नवनीत मालवीय, पुलकित मालवीय, शैलेंद्र बिहारिया और समाज के सदस्य उपस्थित थे।