पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाने आदिम जाति कल्याण ने दिया 2.48 करोड़ का बजट

चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाने आदिम जाति कल्याण ने दिया 2.48 करोड़ का बजट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिम जाति कल्याण के फंड से दिल्ली से मिली राशि

भास्कर संवाददाता| बैतूल

जिला अस्पताल में चार नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाने के लिए 2.48 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है। इस राशि के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के राजधानी भोपाल स्थित इंजीनियरों के पैनल ने नए अस्पताल भवन का मुआयना कर सेकंड फ्लोर पर चार जगहों को ऑपरेशन थिएटर निर्माण के लिए चिन्हित कर दिया है। निर्माण एजेंसी को इस संबंध में पूरी जानकारी भी दे दी है कि ऑपरेशन थिएटर के कमरे किस तरह बनाए जाने हैं। अब इन ऑपरेशन थिएटरों के निर्माण के लिए तय डिजाइन के हिसाब से काम शुरू किया जाएगा।

स्टील की दीवारें बनेंगी, छत के सहारे लटके रहेंगे उपकरण

हेल्थ विभाग के इंजीनियरों की ओर से तय किए मापदंड के अनुसार इन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटरों में स्टील की दीवारें बनाई जाएंगी। इन दीवारों पर बैक्टीरिया और वायरस नहीं पनप सकेंगे। इससे ऑपरेशन थिएटर हाइजीन रहेगा। बेहद आसानी से दीवार की सफाई भी की जा सकेगी। उपकरण भी छत से लटके रहें ऐसे इंतजाम किए जाएंगे।

62 लाख की लागत से बनेगा एक ऑपरेशन थिएटर

आदिम जाति कल्याण के फंड से दिल्ली से 2.48 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इससे चार ऑपरेशन थिएटर बनने हैं। प्रत्येक ऑपरेशन थिएटर 62 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। चारों ऑपरेशन थिएटर मॉड्यूलर किस्म के होंगे। यानी इनमें उपकरण छत से जुड़े होंगे और हवा में लटकते रहेंगे।

152 बेड का नया अस्पताल बन रहा है, सेकंड फ्लोर ओटी के लिए तय

300 बेड वाले जिला अस्पताल के पुराने भवन के पीछे 152 बेड का नया भवन बनाया जा रहा है। यहां चार मंजिला इमारत बन रही है। परमिशन 6 मंजिला इमारत बनाने की ली है, लेकिन इमारत चार फ्लोर तक ही बनेगी। इसके सेकंड फ्लोर पर चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे।

इंजीनियरों की पैनल ने जगह चिन्हित कर दी है

आदिम जाति कल्याण फंड से चार ऑपरेशन थिएटरों के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की है। दिल्ली से राशि स्वीकृत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरों के पैनल ने सेकंड फ्लोर पर चारों ऑपरेशन थिएटर बनाने के लिए जगह चिन्हित कर दी है। अब निर्माण एजेंसी उनकी ओर से दिए मार्गदर्शन के हिसाब से ऑपरेशन थिएटर के कक्ष बनाएगी। डॉ. अशोक बारंगा, सिविल सर्जन बैतूल

खबरें और भी हैं...