कलचुरी समाज ने दुर्गा मंदिर में अमावस्या पर की पूजा
आमला | हैहय कल्चुरी समाज के लोगों ने मंगलवार को बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की। भोपाल से आई राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण चाैकसे ने महिलाओं से समाज विकास गतिविधियों में आगे आने का आह्वान किया। महेशचंद आर्य ने युवा टीम का मार्गदर्शन कर उन्हें श्रेष्ठ कार्यों से जुड़ने की बात कही। जिलाध्यक्ष मनोज आर्य, नीलेश मालवीय, अंकित सूर्यवंशी, दीनू सूर्यवंशी, गिरजा सूर्यवंशी, घनश्याम मालवीय, खेमराज सूर्यवंशी, प्रशांत बिहारिया, दिलीप बिहारिया, आशा सूर्यवंशी, श्रद्धा मालवीय, मनीषा सूर्यवंशी आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 19 मई को बैतूल में होने वाले प्रदेशस्तरीय सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी जोर दिया।