कांग्रेस ने मोमबत्ती जलाकर जताया विरोध
बैतूल| देश में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार शाम 8 बजे जय स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर विरोध किया। कांग्रेस ने सरकार से पीड़ित महिलाओं एवं उनके परिवार को न्याय दिलाने एवं उनके परिवार की सुरक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, नवनीत मालवीय, हेमंत पगारिया, अनुराग मिश्रा, रजनी सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।