पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासियों ने किया विरोध कल निकालेंगे रैली, देंगे ज्ञापन

आदिवासियों ने किया विरोध कल निकालेंगे रैली, देंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घूटीघाट पर ताप्ती नदी पर ताप्ती मेघा रिचार्ज प्रकल्प परियोजना के तहत 7000 करोड़ की लागत से बांध का निर्माण होने वाला है। इसमें 287 किमी लंबी दो नहरों का निर्माण भी होगा। इस बांध के बनने से महाराष्ट्र के अमरावती, बैतूल व खंडवा जिले के सैकड़ों गांव डूब में आएंगे। भीमपुर ब्लॉक के 40 गांव डूब में आने की आशंका के चलते आदिवासियों ने परियोजना का विरोध करना शुरू कर दिया है। इस विरोध में सोमवार को 16 ग्राम पंचायतों के आदिवासी शहर में रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर परियोजना का विरोध करेंगे। आदिवासी विकास परिषद के रामा काकोडिया ने बताया आदिवासियों ने परियोजना को नहीं बनने देने को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। सतपुड़ा तापी पंचायत के बैनर तले सैकड़ों आदिवासियों सोमवार को रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।

इन पंचायतों के गांव आएंगे डूब में: ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना में भीमपुर ब्लॉक की बाटलाकला, झाकस, केकड़ियाकला, बोरकुंड, डुलारिया, दामजीपुरा, बटकी-झिरना, महतपुर-जावरा, देसली, बाटलाखुर्द, मोहटा, पालंगा, टिटवी, खैरा कामोद व चिल्लौर ग्राम पंचायत के गांव डूब में आएंगे।

खबरें और भी हैं...