पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 दंपती, 19 महिला सहित 161 ने किया रक्तदान

9 दंपती, 19 महिला सहित 161 ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान परशुराम की जयंती को लेकर शनिवार को परशुराम सेना ने रक्तदान उत्सव मनाया। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लोगों ने रक्तदान किया। युवाओं के साथ महिलाओं व पुरुषों में भी रक्तदान करने की होड़ लगी रही। तीन घंटे में ही रक्तदान का आकड़ा 161 यूनिट तक पहुंच गया। परशुराम सेना ने रक्तदान करने वालों को तत्काल रक्तविभूषण सम्मान से नवाजा। तीन दिनों में 201 यूनिट रक्तदान से यह शिविर जिले का सबसे बड़ा शिविर बन जाएगा।

अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती मनाने के लिए परशुराम सेना ने 12 अप्रैल से ही शुरुआत कर दी थी। 12 अप्रैल को समरसता भाव के साथ भारत माता की आरती का आयोजन किया। शनिवार को परशुराम सेना ने रक्तदान उत्सव मनाया। ट्रामा सेंटर में आयोजित शिविर में युवाओं के साथ महिलाएं, युवती तथा पुरुषों ने रक्तदान किया। भगवान परशुराम के पूजन और डॉ. भीमराव आंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कृषि मंडी अध्यक्ष सरोजदेवी शुक्ला, पं. कांतू दीक्षित, एसपी साकेत प्रताप पांडे ने शिविर की शुरुआत की। प्रथम रक्तदाता के रूप में एडीशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने रक्तदान किया।

परशुराम सेना के विकास मिश्रा ने बताया शिविर में साक्षी संदीप शर्मा, संध्या हीरेंद्र बोहरे, आरती अनिरुद्ध शर्मा, निधि विकास मिश्रा, नमिता गुन्ना मिश्रा, कामायनी सीमांत पांडे सहित 9 दंपतियों तथा 19 महिलाओं ने रक्तदान किया। शिविर में सामाजिक समरसता के साथ मुस्लिम समाज के अकील अहमद ने भी रक्तदान किया।

परशुराम सेना ने मनाया रक्तदान उत्सव, रक्तदाताओं को दिया रक्त विभूषण का सम्मान
बैतूल. रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा।

3 दिनों में 201

यूनिट का लक्ष्य
दरअसल ब्राह्मण समाज की परशुराम सेना ने 201 बूंदें के नाम से शिविर का आयोजन किया। तीन दिनों तक परशुराम सेना द्वारा 201 यूनिट रक्तदान कर लक्ष्य रखा है। पहले दिन ही 161 यूनिट रक्तदान किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...