पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब की जयंती: नीली पगड़ी बांधकर निकली महिलाएं, नीले झंडे से पटा शहर

बाबा साहेब की जयंती: नीली पगड़ी बांधकर निकली महिलाएं, नीले झंडे से पटा शहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सामूहिक रूप से शनिवार को मनाई। इस अवसर पर आंबेडकर चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन किया। दोपहर 1 बजे सार्वजनिक आंबेडकर जयंती समारोह समिति के बैनर तले रैली निकाली। रैली में महिलाएं सिर पर नीली पगड़ी और हाथ में नीले झंडे लेकर युवा निकले। आंबेडकर चौराहे से महारैली की शुरुआत बौद्ध वंदना के साथ हुई। रैली में आदिवासी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। इससे पहले सुबह बुद्धिस्ट सोसाइटी ने प्रतिमा के समक्ष बच्चों से केक कटवाकर जयंती मनाई।

डॉ. बीआर आंबेडकर कॉलेज में मनाई जयंती

डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय कॉलेज में जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. जीआर डोंगरे, डॉ. डीआर वागद्रे, डॉ. एमएस चौहान, प्रो. जगदीश उइके, जनक वाईकर आदि वक्ताओं ने विचार रखे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

वाहन रैली निकाली
संत रविदास समाज कल्याण विकास संस्था ने बैतूल बाजार में रविदास चौक पर जयंती मनाकर वाहन रैली भी निकाली। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूरा गायकवाड़, जिलाध्यक्ष सुरेश गायकवाड़, विकास महाजन, दीपक गायकवाड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

नपाध्यक्ष ने किया माल्यार्पण
पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में नपाध्यक्ष अलकेश आर्य तथा डॉ. सुखदेव डोंगरे ने आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नपाध्यक्ष अलकेश आर्य ने कहा आज पिछड़े, दलित आदिवासी बाबा साहेब के संविधान के कारण शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं और आगे बढ़ रहें हैं। राजेश दीक्षित ने कहा हमारा संविधान सबको एकसूत्र में बांधता है।

शरबत बाटा
अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद व जय भीम रेसिडेंसल ने पूर्व विधायक विनोद डागा तथा मंडी अध्यक्ष सरोजदेवी शुक्ला की उपस्थिति में सभी को शरबत का वितरण किया। इस मौके पर मीरा एंथोनी, अधिवक्ता सुखराम पंडागरे, बंटी वासनिक, संजय शुक्ला, विजय बिसौने, दीपक आश्रेकर, आकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...