पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली युवती को कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आठनेर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी हेमराज कंपनी में अच्छा वेतन दिलाने का लालच देकर 6 माह से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर युवती साथ शारीरिक संबंध बनाता था। युवती ने गंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गंज पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर आठनेर पुलिस को डायरी भेजी थी। डायरी मिलने पर आठनेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आठनेर थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रियदर्शन ने बताया आरोप हेमराज पाटिल को आठनेर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

खबरें और भी हैं...