डांस का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आज से
बैतूल| नृति डांस अकादमी मंगलवार से 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर में नृत्य के अलावा पेंटिंग, गिटार वादन, ढोलक, ऑक्टोपैड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर के बाद 20 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति देने के लिए चयन किया जाएगा।