- Hindi News
- National
- जलसंकट में पानी का दान: दादी ने दी सीख तो जन्मदिन पर स्वयं के खर्च पर लोगों को बांटा 3 हजार लीटर पानी
जलसंकट में पानी का दान: दादी ने दी सीख तो जन्मदिन पर स्वयं के खर्च पर लोगों को बांटा 3 हजार लीटर पानी
इस बार पानी की कमी से हर वर्ग परेशान है। लोग तरह-तरह के जतन कर पानी के इंतजाम कर रहे हैं। जलसंकट के हालात में बैतूल के समाजसेवी को दादी से सीख मिली तो उन्होंने वार्डवासियों को तीन हजार लीटर पानी स्वयं के खर्च पर बांट दिया। उनका कहना है गर्मी में लोगों की प्यास बुझाना सबसे पुण्य का काम है। जयप्रकाश वार्ड निवासी बसंत परिहार (45) ने बताया इस बार शहर में जलसंकट के ऐसे हालात हैं कि लोग पानी के लिए एक-दूसरे को मरने-मारने के लिए उतारू हैं। ऐसे में अपना जन्मदिन लोगों को पानी बांटकर मनाया। स्वयं के जेब से 400 रुपए खर्च कर तीन हजार लीटर पानी का टैंकर मंगाया और लोगों को बांटा।
अच्छी पहल
जयप्रकाश वार्ड के समाजसेवी की पहल, अब हर सप्ताह लोगों को बांटेंगे पानी
बैतूल. जन्मदिन पर वार्ड के लोगों को पानी बांटते जयप्रकाश वार्ड के समाजसेवी।
नपाध्यक्ष के जन्मदिन पर देंगे नपा को ट्यूबवेल
शहर में उपजे जलसंकट के हालात को देखते हुए एक दर्जन से अधिक लोग निजी ट्यूबवेल नपा को दिए हैं। विनोबा वार्ड के अनिल रामभाऊ जैन भी नगरपालिका अध्यक्ष अलकेश आर्य के जन्मदिन 20 अप्रैल को निजी ट्यूबवेल नपा को देंगे। उन्होंने बताया जलसंकट में जिनके ट्यूबवेल में पानी है, वह नपा को दें दे तो शहर के सभी लोगों का आसानी से पानी मिल जाएगा।