पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, 4 साल की बच्ची की मौत, पिता घायल

खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, 4 साल की बच्ची की मौत, पिता घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| बैतूल बाजार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर में घुस गई। हादसे में चार साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार बोरीकास निवासी गोंदराव धुर्वे (40) चार साल की बेटी संजना के साथ ससुराल टेकड़ा जा रहा था। बैतूल बाजार के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर में घुस गई। जिससे संजना की मौके पर ही मौत हो गई। वही गोंदराव घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बच्ची का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...