झांकी से लाएंगे रक्तदान के प्रति जागरूकता
बैतूल| परशुराम सेना परशुराम जन्मोत्सव समारोह सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को शोभायात्रा निकालेगी। परशुराम सैनिक ने बताया शाम 5 बजे कोठी बाजार स्थित दुर्गामंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बड़ी माता मंदिर, गंज पेट्रोल पंप पहुंचेगी। शोभायात्रा में इस बाद श्री परशुराम का रथ पुरी रथ यात्रा जैसा होगा। इसमें ब्राह्मण समाज के योगदान को भी दर्शाया जाएगा। वहीं रक्तदान संबंधी झांकी लोगों की जागरूकता के लिए होगी।