पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए फील्ड पर रहें पुलिसकर्मी

असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए फील्ड पर रहें पुलिसकर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| कंट्रोल रूम में मंगलवार को डीआईजी रवि कुमार गुप्ता ने एसडीओपी व थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में डीआईजी ने कहा पुलिस अधिकारी वर्तमान माहौल में अलर्ट रहे व किसी भी तरह की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करें। ज्यादा से ज्यादा मूवमेंट फील्ड में रखे, पेट्रोलिंग करते रहें ताकि असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हो सके। कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए अवकाश भी दें व कानून व्यवस्था की स्थिति आने पर उनसे सेवा भी लें। अधिकारी फील्ड में जाएं तो पानी की समस्या रहे तो तत्काल एसडीएम, कलेक्टर, तथा पीएचई को अवगत कराएं। थाना प्रभारी सीसीटीएनएस, डायल 100 के कामों पर खुद ध्यान दें। पुलिस अधिकारी अपनी बीट में, देहात में मुखबिर तंत्र को मजबूत करें, ग्रामीणों से समन्वय रखें और संवाद करते रहें।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी निर्देश दिए। बैठक में एसपी साकेत प्रकाश पांडे, एएसपी घनश्याम मालवीय व समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, समस्त थाना प्रभारी, डीएसबी प्रभारी, महिला सेल प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी, यातायात प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, सूबेदार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...