पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर ने दिया बेटी के जन्मदिन का तोहफा

भास्कर ने दिया बेटी के जन्मदिन का तोहफा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी का जन्मदिन 18 अप्रैल को है। 17 अप्रैल को भास्कर ऑफिस से फोन आया कि जीतो 15 करोड़ योजना के ईनाम में आप टीवीएस जुपिटर के विजेता हैं। एक बार में यकीन नहीं हुआ तो फिर से कंफर्म किया। उत्साह और खुशी में एक ही विचार मन में आया कि दैनिक भास्कर ने परिवार के सदस्य की तरह बेटी को जन्मदिन का तोहफा दिया है। यह बात जीतो 15 करोड़ के जुपिटर विजेता बैतूल निवासी नितिन शर्मा और उनकी प|ी निर्मला शर्मा ने मंगलवार को ईनाम लेते हुए कही। बैतूल निवासी नितिन शर्मा ने जीतो 15 करोड़ योजना में भाग लिया था। जिसमें उन्हें टीवीएस जुपिटर ईनाम में मिली है। मंगलवार को भास्कर के सर्कुलेशन हेड शेख कमर और लेखा विभाग के विदित तिवारी ने उन्हें इनाम की टीवीएस जुपीटर भेंट की।

नितिन शर्मा बैतूल में पंडिताई करते हैं। उन्होंने बताया कि वे दैनिक भास्कर के 30 साल से नियमित पाठक हैं। भास्कर परिवार का सदस्य बन गया है। भास्कर में आने वाली ईनामी योजनाओं में उनके बेटे और बेटी हर बार प्रक्रिया पूरी करते हैं। मना करने पर भी बेटी कहती थी कि भास्कर की ईनामी योजना पाठकों के लिए है। इसलिए कभी न कभी बड़ा ईनाम जरूर मिलेगा। बेटी के विश्वास पर भास्कर खरा उतरा। यह ईनाम बेटी के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है।

खबरें और भी हैं...