पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैंडपंप से पानी लाते समय फिसलकर गिरी वृद्धा, सिर में चोट लगने से मौत

हैंडपंप से पानी लाते समय फिसलकर गिरी वृद्धा, सिर में चोट लगने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुर थाने के पहवाड़ी गांव में शनिवार शाम हैंडपंप से पानी भरकर ले जाते समय वृद्धा गिर गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन वृद्धा को शाहपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शरबती पति भूरा गंजाम का हैंडपंप से पानी भर गुंडी सिर पर रखकर ले जाते समय पैर फिसलने से सिर के बल गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मार्ग कायम जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...