विधायक निधि से करवाया बोर खनन
भास्कर संवाददाता| बैतूल
इंटरनेशन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अब टर्फ की तराई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। दरअसल विधायक निधि की राशि से शनिवार को यहां बोर खनन करवाया। शनिवार देर रात हुए बोर खनन में 600 फीट खुदाई की तब जाकर डेढ़ इंच पानी निकला। हालांकि यहां 450 फीट तक खोदने के बावजूद केवल मिट्टी ही निकल रही थी लेकिन 450 फीट पर आखिरकार पानी निकल आया। इसके बावजूद रोज तराई के लिए अधिक पानी की जरूरत को देखते हुए इसे 150 फीट और यानी 600 फीट तक खुदवाया। जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे ने बताया इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में बोर खनन करवाया है। इसमें जल्द ही पाइप डालकर मोटर लगवाई जाएगी। इससे सिंचाई शुरू हो सकेगी। ज्ञात हो कि भास्कर ने 17 मई को एस्ट्रोटर्फ को नहीं मिल रहा पानी उखड़ जाएगा टर्फ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर लापरवाही को उजागर किया था। इसके बाद स्टेडियम में बोर खनन हुआ।